सलमान खान ने पेश किया ये शानदार पोस्टर - सूरज पंचोली In एंड As हवा सिंह
सूरज पंचोली की अगली फिल्म का नाम है हवा सिंह और फिल्म का पहला पोस्टर ट्वीट किया है उनके गुरू सलमान खान ने। फिल्म हवा सिंह नाम के एक हेवीवेट बॉक्सर पर बनी बायोपिक है। हवा सिंह ने 60 के दशक में बॉक्सिंग में काफी नाम कमाया था।
1961 से 1972 के बीच उन्होंने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हेवीवेट कैटेगरी में लगातार 11 गोल्ड मेडल जीते थे। वहीं उन्होंने 1966 और 1970 के एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल भी भारत के नाम किया था।

अब हवा सिंह पर बन रही बायोपिक में सूरज पंचोली मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के पहले पोस्टर में सूरज गटागट दूध का एक गिलास सफाचट करते दिख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











