»   » प्रेम इज बैक- 1 अक्टूबर को प्रेम रतन धन पायो का ट्रेलर

प्रेम इज बैक- 1 अक्टूबर को प्रेम रतन धन पायो का ट्रेलर

सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सालों बाद सूरज बड़जातिया के साथ सलमान खान की जोड़ी वापस लौटी है और उसी पुराने प्रेम फ्लेवर के साथ। अब इस फ्लेवर में कितना नयापन और कितनी फ्रेशनेस है ये तो फिल्म की रिलीज पर ही पता चलेगा।

लेकिन जल्द ही प्रेम रतन धन पायो के ट्रेलर से आपको थोड़ा अंदाजा हो जाएगा। सलमान खान ने ट्विटर पर प्रेम रतन धन पायो का पोस्टर ट्वीट किया है जिसमें सलमान खान कुर्ते में नज़र आ रहे हैं। प्रेम रतन धन पायो का ट्रेलर रिलीज हो रहा है 1 अक्टूबर को। आइये जानते हैं क्यो है प्रेम रतन धन पायो इतनी खास

सलमान खान-सूरज बड़जातिया की जोड़ी

सलमान खान-सूरज बड़जातिया की जोड़ी

सालों बाद सलमान खान और सूरज बड़जातिया की हिट जोड़ी की वापसी हो रही है। सलमान खान ने सूरज बड़जातिया के साथ कई हिट फिल्में दी हैं।

सलमान खान का प्रेम लुक

सलमान खान का प्रेम लुक

सलमान खान पिछले कुछ समय से एक्शन अवतार में नज़र आ रहे हैं। दबंग, किक,एक था टाइगर लेकिन अब सालों बाद सलमान खान का सीधा साधा रुप प्रेम रुप सामने आएगा।

सलमान खान-सोनम कपूर जोड़ी

सलमान खान-सोनम कपूर जोड़ी

पहली बार सोनम कपूर किसी खान के साथ काम कर रही हैं। सलमान खान और सोनम कपूर की जोडी को लेकर भी लोग काफी उत्साहित हैं।

सूरज बड़जातिया की पारिवारिक फिल्म

सूरज बड़जातिया की पारिवारिक फिल्म

सूरज बड़जातिया की फिल्में पारिवारिक होती हैं। काफी सालों बाद सूरज बड़जातिया अपनी वापसी कर रहे हैं जाहिर है उनके फैंस भी काफी बेसब्र हैं।

दीवाली रिलीज

दीवाली रिलीज

हर साल दीवाली पर शाहरुख खान की फिल्में रिलीज होती थीं। इस साल ईद के बाद अब दीवाली पर भी सलमान का ही कब्जा रहा। सलमान के फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X