सलमान खान ने ट्विटर पर प्रमोट किया भावेश जोशी सुपरहीरो का टीजर, हर्षवर्धन कपूर है हीरो
हर्षवर्धन कपूर की फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो का ट्रेलर हाल ही में लॉच किया गया था जिसको लोगों ने काफी देखा है। बता दें कि फिल्म का टीजर हाल ही में सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट में प्रमोट करते हुए शेयर किया है। सलमान खान ने इस टीजर को प्रमोट करते हुए फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी है और अपने फैंस से कहा है कि वो ये ट्रेलर जरूर देखें।
हर्षवर्धन की फिल्म के इस टीजर को देखकर आपको साफ पता चलेगा की मुंबई जैसे शहर को बचाने के लिए एक आम लड़का सुपरहीरो बनता है जो सबकी मदद करता है और जो गलत काम कर रहे होते है उनका हिसाब लेता है।

शुरु में जब आप देंखेगे तो ये शख्स पकड़ा भी जाता है और इसपर राजनीति होती है तो ये मारा भी जाता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा ये शख्स अचानक से एक विक्राल रूप लेता है और बुरे लोगों को खत्म करना शुरु कर देता है।
विक्रमादित्य मोटवाने इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है और यह फिल्म काफी सालों से होल्ड पर थी। हर्षवर्धन से पहले फिल्म के लिए इमरान खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे स्टार का नाम भी जोड़ा गया था।
इस टीजर को आज सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया के ट्विटर पर शेयर करके सबको देखने कि लिए कहा है। बता दें कि सलमान खान जल्दी ऐसा करते नहीं है पर ये तो सब जानते है कि हर्षवर्धन कपूर अनिल कपूर के बेटे है और अनिल कपूर सलमान खान के अच्छे दोस्तो में आते है।
सलमान खान की बात करें तो वो इस समय फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है और मजेदार बात तो ये है कि उनके साथ अनिल कपूर भी नजर आने वाले है।
रेस 3 की शूटिंग वो जल्द से जल्द खत्म करना चाहते है क्योंकि इसके बाद उनको भारत और दबंग की भी शूटिंग खत्म करनी है।


Click it and Unblock the Notifications











