वाह यार! कमाल करते हो मिस्टर वरुण- सलमान खान
सलमान खान हमेशा से ही बॉलीवुड में आने वाले नये कलाकारों के हितैषी रहे हैं। सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों के जरिये नये कलाकारों को मौका भी देते हैं और साथ ही जब भी उन्हें मौका मिलता है वो यंग एक्टर्स की तारीफ करने से पीछे नहीं हटते। आजकल सलमान खान डेविड धवन के बेटे वरुण धवन के फैन बने हुए हैं। सलमान खान ने वरुण धवन की फिल्म बदलापुर का ट्रेलर देखा और इस ट्रेलर को देखकर वो वरुण की तारीफ किये बिना ना रह सके।
सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा वाह यार, कमाल करते हो मिस्टर वरुण। बदलापुर.. अभी से अलग अलग तरह की फिल्मों के साथ एक्सपेरिमेंट करने लगे। फिल्म काफी खूबसूरत दिख रही है। पिताजी का रिकॉर्ड जल्दी से तोड़ दो। तुम्हारे लिये बहुत खुश हूं।
सलमान खान के इस ट्वीट को देखकर उनके फैंस ने भी वरुण धवन की जमकर तारीफ की है। वैसे वरुण धवन की फिल्म बदलापुर की तो मुफ्त में पब्लिसिटी हो गयी। सलमान खान ने फिल्म की तारीफ करके लोगों के बीच बदलापुर को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। तो देखिये सलमान की इस तारीफ के जवाब में वरुण का क्या रिस्पॉंस आता है।


Click it and Unblock the Notifications
