करीब आ रहे सलमान और प्रियंका
पहले तो शाहरुख खान ने ट्वीट के जरिये प्रियंका को अपनी शुभकामनाएं दीं और साथ ही ये भी कहा कि उन्हें प्रियंका पर गर्व है। उसके बाद अब सलमान खान ने भी ट्वीट के जरिये प्रियंका की एलबम की तारीफ की है और कहा कि उन्होंने प्रियंका की एलबम के गाने सुने और उन्हें काफी पसंद आए। सलमान ने लिखा "ओह माई गॉड अभी मैंने प्रियंका चोपड़ा की एलबम इन माई सिटी के तीन इंग्लिश ट्रैक एक के बाद एक सुने और ये बहुत बेहतरीन हैं। सलाम मिस चोपड़ा।"
प्रियंका ने भी सलमान की इस तारीफ का जवाब देते हुए लिखा "थैंक यू मिस्टर खान आपके प्रोत्साहन के लिए, सच में मुझे बहुत अच्छा लगा। रिगार्ड्स पीसी।" कुछ दिन पहले सलमान खान के बंगले में से प्रियंका चोपड़ा को सुबह करीब 5 बजे बाहर आते देखा गया था और कयास लगाए गए कि सलमान संग प्रियंका दोस्ती बढ़ा रही हैं क्योंकि उनके पास फिल्हाल कोई फिल्म नहीं है और वो सलमान से कहने गई थीं कि वो अपनी अगली फिल्म में प्रियंका का नाम सजेस्ट करें। खैर वजह जो भी हो लेकिन इस समय सलमान खान ही बॉलीवुड के टाईगर हैं और उनके साथ दोस्ती रखना प्रियंका के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
