ट्विटर पर जॉन अब्राहम-सलमान खान का आमना-सामना, सत्यमेव जयते 2 के ट्रेलर लेकर भाईजान ने कह दी ये बात!
जॉन अब्राहम की एक्शन पैक्ड फिल्म सत्यमेव जयते 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर को देख फैंस ही नहीं फिल्म सितारे भी काफी एक्साइटिड हो गए है। हैरानी की बात तो ये है कि जॉन अब्राहम के सत्यमेव जयते 2 के ट्रेलर को देख सलमान खान ने भी ट्वीट किया है।
सलमान खान और जॉन अब्राहम की खटपट और मनमुटाव किसी से छुपी नहीं है। दोनों हमेशा से ही इस गहमागहमी के चलते सुर्खियों में रहते थे लेकिन इस बार सलमान खान ने आगे बढ़कर इन दूरियों को खत्म करने की कोशिश की है।

जी हां, सत्यमेव जयते 2 का ट्रेलर देख सलमान खान ने न सिर्फ फिल्म की बल्कि जॉन अब्राहम की जमकर तारीफ की है। सलमान खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है।
वहीं सलमान खान के पोस्ट पर जॉन अब्राहम ने रिएक्ट किया। सलमान खान ने ट्वीट किया, बहुत बढ़िया ट्रेलर, मेरी शुभकामनाएं और बधाई 25 नंवबर को आने वाली फिल्म सत्यमेव जयते 2 के लिए। सलमान खान ने इस पोस्ट में जॉन के साथ फिल्म के निर्माता भूषण कुमार व मिलाप जावेरी को भी टैग किया।

सलमान खान के ट्वीट को देख जॉन अब्राहम ने किया रिएक्ट
सलमान खान को जॉन अब्राहम ने शुक्रिया कहा। जॉन ने कहा कि ये उनके लिए काफी अहमियत रखता है। आयुष शर्मा और सलमान खान को अंतिम फिल्म के लिए जॉन ने शुभकामनाएं भी दी।

सलमान खान और जॉन अब्राहम की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत
सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ 26 नवंबर 2021 को रिलीज होगी। वहीं जॉन अब्रामह की फिल्म सत्यमेव जयते 2, नवंबर 25 को रिलीज होगी। दोनों फिल्मों का क्लैश देखने को मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस की लड़ाई और आपस में बधाई
सलमान खान और जॉन अब्राहम की बॉक्स ऑफिस पर लड़ाई होगी और सोशल मीडिया पर दोनों आपस में बधाई देते दिख रहे हैं। दोनों की फिल्म रिलीज नवंबर में फैस्टिव सीजन में हो रही है और देखना ये है कि किसकी फिल्म बाजी मारती है।

क्या लग गया सलमान खान और जॉन अब्राहम की दुश्मनी पर विराम!
कहा जाता है कि जब जॉन अब्राहम इंडस्ट्री में नए नए आए थे तो सलमान खान उन्हें अपने साथ एक कॉन्सर्ट में ले गए थे। सलमान खान इस कॉन्सर्ट में सबसे बड़े स्टार थे। जॉन भी इस बड़े कार्यक्रम को देख काफी उत्साहित थे लेकिन इस कार्यक्रम में जॉन अब्राहम ने कुछ ऐसा कर दिया था कि सलमान काफी नाराज हो गए थे।

सलमान खान को ये चीज जॉन अब्राहम की बात बिल्कुल पसंद नहीं आई
इस कॉन्सर्ट में जॉन अब्राहम ने अपना काम खत्म किया और फिर गुमसुम हो गए। सलमान खान को जॉन अब्राहम का ये व्यवहार काफी प्रोफेशनल लगा। लेकिन सलमान खान जॉन को अपने साथ निजी तौर पर लेकर गए थे और यही चीज सलमान खान को खटक गई।

कुछ अफवाहें कुछ सच
जॉन अब्राहम और सलमान खान की खटपट का असल कारण क्या है ये खुद एक्टर ने कभी खुलकर नहीं बताया।कुछ लोगों का मानना है कि ये सिर्फ महज अफवाहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications