सलमान खान ने नहीं.. 'रेस 3' इन दो सितारों ने किया है धमाकेदार जानलेवा एक्शन!
जी हां, यह हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद सलमान खान ने कहा कि फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज और डेजी शाह ने धमाकेदार जानलेवा एक्शन सीन्स दिया है। दोनों शानदार हैं। रेस 3 के एक्शन सीन्स पर बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं। जिस तरह का एक्शन दोनों एक्ट्रेस ने फिल्म में किया है वह किसी ने नहीं किया। दोनों ने एक्शन सीन्स के लिए काफी ट्रेनिंग ली थी और हर सीन पर बहुत मेहनत किया था।
ऋतिक का धमाकेदार रिकॉर्ड- 18 साल के बाद इस ब्लॉकबस्टर ने तोड़ा!
बता दें, रेस 3 इस फ्रैंचाइजी की पहली दो फिल्मों से अलग सिर्फ थ्रिलर ही नहीं.. बल्कि दमदार एक्शन फिल्म है। फिल्म में सिर्फ सलमान ही नहीं.. बल्कि बॉबी देओल, जैकलीन, डेजी, अनिल कपूर सभी एक्शन और स्टंट करते दिखेंगे। जिसका कुछ झलक हमने ट्रेलर में भी देखा है।

रेमो डिसूजा ने हाल ही में फिल्म के एक्शन सीन्स को लेकर खुलासा किया है कि उन्होंने दुनिया के कुछ बेस्ट फास्ट कारों, मिलेट्री वैन और ट्रक का इस्तेमाल रेस 3 के एक्शन सीन्स के लिए किया है।
सलमान खान ने कहा कि रेस 3 इस फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्मों से बड़ी है। यह फिल्म एक तरह से बिल्कुल नई फिल्म है। फिल्म में काफी स्टाइलिश एक्शन है, शानदार संस्पेंस और बेहतरीन म्यूजिक है। हमने यह फिल्म आज के ऑडियंस को देखते हुए ही बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications











