सनी देओल की फिल्म गदर 2 को लेकर सलमान खान ने बांधे तारीफों के पुल, सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट

Salman Khan To Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 हर तरफ छाई हुई है। फैंस के साथ साथ सेलेब्स के बीच भी इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म गदर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की और सनी देओल की तारीफ की।
हर तरफ गदर 2 का जादू-
इस बात से तो कोई भी अंजान नहीं है कि, साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर एक प्रेम कथा' के सीक्वल 'गदर 2' ने आखिरकार थिएटर्स में तहलका मचा दिया। 22 साल बाद फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। सनी देओल की मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से भर-भरकर तारीफें मिल रही हैं।
सलमान खान पर चढ़ा गदर 2 का जादू-
सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ढाई किलो का हाथ 40 करोड़ की ओपनिंग के बराबर है। सनी पाजी ने धमाल मचा दिया। गदर 2 की पूरी टीम को बधाई।"
Dhai kilo ka haath equals chalis cr ki opening. Sunny paaji is killing it. Congrats to the entire team of Gadar 2.@iamsunnydeol @ameesha_patel @Anilsharma_dir @iutkarsharma @ZeeStudios_ #TeamGadar pic.twitter.com/6kpDHpTli4
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 11, 2023
जैसा कि आप जानते हैं कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सनी देओल अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया है। खैर सनी देओल की फिल्म का लोगों के बीच अलग ही क्रेज है, मूवी को लेकर ऐसी दीवानगी दिखी कि लोग थिएटर्स में हैंडपंप और कुल्हाड़ी लेकर फिल्म देखने आये थे। फुल एक्शन मोड में दिखे सनी देओल की दहाड़ से पूरा थिएटर हिल गया था।
गदर 2 का क्लैश ओएमजी 2 से-
11 अगस्त को रिलीज हुई 'गदर 2' के साथ अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' का क्लैश हुआ, लेकिन इसके बावजूद सनी देओल की फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा। परंतु रिपोर्ट की मानें तो ओएमजी 2 की कहानी भी शानदार बताई जा रही है क्योंकि वह भी सामाजिक मुद्दे पर बनी है।


Click it and Unblock the Notifications











