..................... Salman Khan praised Katrina Kaif's husband Vicky Kaushal, said- best wishes to you - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने की कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल की जमकर तारीफ, बोले- तुम्हें शुभकामनाएं...

Salman Khan

Salman Khan praised Vicky Kaushal: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। हालांकि उनके फायरिंग वाला केस में लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। सलमान खान की सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। वह जहां भी जाते हैं भारी सुरक्षा के साथ ही जाते हैं। बता दें कि सलमान खान ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का एक वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ की है। फिलहाल तो इस स्टोरी को देखने के बाद विक्की कौशल के फैन्स बेहद खुश हो गए हैं।

सलमान खान ने की विक्की कौशल की जमकर तारीफ
दरअसल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का गाना तौबा-तौबा जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। इस गाने में विक्की कौशल के डांस मूव्स लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। फैन्स की क्या सितारे भी विक्की के इस गाने को देख उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। बता दें कि यह गाना उनकी आने वाली फिल्म बैड न्यूज का है। इस गाने को जैसे ही सलमान खान ने देखा वह विक्की की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने इस वीडियो के क्लिप को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही सलमान खान कैप्शन में विक्की की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

विक्की कौशल ने किया धन्यवाद
सलमान खान लिखते हैं कि-ग्रेट मूव्स विक्की, गाना बहुत अच्छा है। बहुत शुभकामनाएं। विक्की कौशल...बता दें कि विक्की कौशल ने भी सलमान खान को जवाब दिया है। विक्की लिखते हैं- सो स्वीट ऑफ यू सलमान सर। बहुत शुक्रिया। यह मेरे और मेरी पूरी टीम के लिए बहुत मायने रखता है। बता दें कि तौबा-तौबा गाना 2 दिन पहले ही रिलीज हुआ है और इस गाने को अभी तक 17 मिलियन व्यूज मिल चुके है। फिल्म की बात करें तो बैड न्यूज 19 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X