..................... Salman Khan parised Aishwarya Rai, Aish said thanks - Hindi Filmibeat

Exclusive- सलमान ने की ऐश की तारीफ, ऐश ने कहा थैंक्स!

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्यार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। यही नहीं बल्कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय खुद भी अपने इस रिश्ते को याद करते हैं और शायद कहीं ना कहीं दिल के किसी कोने में एक दूसरे के लिए कुछ सॉफ्ट कॉर्नर भी रखते हैं। तभी तो हाल ही में जब सलमान खान ने बिग बॉस 7 की कंटस्टेंट शिल्पा की तुलना ऐश्वर्या राय से की तो वहीं ऐश्वर्या राय ने भी अपने एक ईवेंट के दौरान सलमान खान को थैक्स बोला उनका नाम लेने के लिए और उनकी खूबसूरती की तारीफ करने के लिए। अब ये कब और कैसे हुआ ये जानने के लिए खबर को आगे पढ़िये और जानिये कि कैसे मीडिया ने ऐश के मुंह से सलमान के लिए थैंक्स निकलवा ही लिया।

अब हम आपको पूरी खबर बताते हैं कि असल में सलमान, ऐश्वर्या के बीच थैक्स कहां से आ गया। असल में पिछले रविवार के एपिसोड में सलमान खान ने बिग बॉस 7 के एपिसोड के दौरान बिग बॉस की प्रतिभागी और टीवी एक्ट्रेस शिल्पा अग्निहोत्री को ऐश्वर्या राय से कंपेयर किया। शिल्पा ने शो के दौरान कहा कि उन्हें किचन में काम करने का बहुत शौक है इसलिए उनके दोस्त उन्हें सकू बाई कहकर बुलाते है। लेकिन इसपर सलमान खान ने कहा कि शिल्पा तो बिल्कुल ऐश्वर्या राय की तरह दिखती हैं। इसपर शिल्पा के पति अपूर्वा जो कि उन्हीं के साथ शो में हैं ने भी कहा "देखा मैं कहता था ना।"

इसके बाद सोमवार को जब ऐश्वर्या राय का एक इवेंट हुआ तो इवेंट के दौरान ही ऐश्वर्या राय से पूछा गया कि ऐश्वर्या राय का नाम हमेशा ही खूबसूरती के साथ जोड़ा जाता रहा है। जब आपका कोई नाम किसी से कंपेयर करता है तो आपको कैसा लगता है। इसपर ऐश्वर्या ने कहा "आप लोग मुझसे पूछना कुछ और चाहते हैं और घुमा फिराकर पूछ रहे हैं। लेकिन फिर भी थैंक यू मेरी खूबसूरती की तारीफ करने के लिए।" अब ऐश का ये थैक् यू किसके लिए था ये आप खुद ही अंदाजा लगा लीजिये। सलमान खान के लिए या फिर मीडिया के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X