सलमान ने कहा वाह आमिर खान

सलमान और आमिर की दोस्ती शुरु हुई थी फिल्म अंदाज अपना अपना से जिसमें सलमान और आमिर ने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से सभी का काफी मनोरंजन किया था। इस फिल्म में आमिर का नाम अमर था पर फिर भी पूरी फिल्म में आमिर को टीलू के नाम से ही पुकारा गया था।
अचानक ही आमिर की इस तरह तारीफ करने के पीछे क्या वजह है ये तो आमिर या सलमान ही बता सकते हैं पर शायद आमिर के शो सत्यमेव जयते में आमिर के देशप्रेम के ज्जबे से काफी प्रभावित होकर सलमान आमिर की इस तरह तारीफ कर रहे हैं।
सलमान ने अपने ट्वीटर पर इशकजादे फिल्म की भी तारीफ की है और लिखा है "इशकजादे..दोनों बेहतरीन हैं, अर्जुन रानावत और परिणति चोपड़ा। कमाल करते हो यार।"


Click it and Unblock the Notifications