दबंग 3 प्रमोशन: ''मुन्ना बदनाम हुआ'' पर जमकर नाचे सलमान खान, प्रभुदेवा और किच्चा सुदीप
सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म "दबंग 3" इस हफ्ते रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में सुपरस्टार अपनी फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। खास बात है कि फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज हो रही है। लिहाजा, दक्षिण में भी सलमान फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।
सलमान खान इन दिनों अपने सह-कलाकार किच्चा सुदीप, सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक प्रभु देवा के साथ चेन्नई में फ़िल्म का प्रचार कर रहे हैं।

इस प्रमोशनल इवेंट के दौरान चुलबुल पांडे, प्रभु देवा और किच्चा सुदीप ने "मुन्ना बदनाम हुआ" पर थिरकते हुए दर्शकों को खूब इंटरटेन किया। गाने से सलमान का हुक स्टेप काफी पॉपुलर हो चुका है। खास सोशल मीडिया पर फैंस के बीच यह वायरल हो चुका है।
"दबंग 3" प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो इस हफ़्ते 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। कोई शक नहीं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications