Breaking: सलमान खान ने किया एलान ईद 2020 फिल्म इंशाल्लाह पोस्टपोन, जमकर भड़के अक्षय कुमार फैन्स
सलमान खान का मतलब ईद और ईद का मतलब सलमान खान। फैन्स ने इस बात को पत्थर की लकीर बना लिया है और इसलिए सलमान खान ईद 2020 की फिल्म इंशाल्लाह एलान कर चुके थे। संजय लीला भंसाली फिल्म के डायरेक्टर थे और आलिया भट्ट हीरोइन। लेकिन अब सलमान खान ने ट्वीट करके लिखा है कि ये फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है।
सलमान खान के इस ट्वीट से फैन्स निराश होते ही इससे पहले ही सलमान ने साफ कर दिया है कि इंशाल्लाह ईद 2020 पर रिलीज़ नहीं होगी लेकिन फिर भी मैं आप सबसे ईद 2020 पर मिलूंगा ज़रूर। अब तब से फैन्स इसी सोच में पड़ चुके हैं कि ईद 2020 पर क्या धमाका होगा। देखिए सलमान का ईद स्कोर -
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली के साथ सलमान खान काफी सालों बाद नज़र आने वाले थे और इसलिए फैन्स काफी उत्साहित थे। लेकिन अब फैन्स इससे भी ज़्यादा बेचैन इस बात को लेकर हैं कि आखिर अब ईद 2020 पर होगा क्या। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार फैन्स सलमान पर भड़क चुके हैं।

दरअसल, पहले अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ईद 2020 पर रिलीज़ हो रही थी लेकिन सलमान खान की इंशाल्लाह के कारण ही रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी की रिलीज़ डेट बदल दी। अब सलमान ने भी इंशाल्लाह से हाथ पीछे ले लिया। ऐसे में देखना है कि ईद पर आखिर होगा क्या।


Click it and Unblock the Notifications











