RUMOUR: सलमान की वजह से टली 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग.. जानिए क्यों!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'हीरो' को लेकर सलमान को कसर नहीं छोड़ना चाहते। लिहाजा, फिल्म के प्रमोशन के लिए दबंग खान ने सूरज बड़जात्या से 2 हफ्तों की छुट्टी ली है। बता दें, फिलहाल सलमान प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग कर रहे थे।
सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी की फिल्म 'हीरो' 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रमोशन जोर- शोर से चल रहा है। सलमान खान इस फिल्म से दोनों न्यूकमर्स को बॉलीवुड में एक धमाकेदार एंट्री दिलाना चाहते हैं। इसी खातिर उन्होंने प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग को फिलहाल पोस्टपोंड कर दिया।
बता दें, प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग भी सिर्फ 15-20 दिन की ही बची है। फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है। यहां जानिए फिल्म में क्या है खास-
salman khan sooraj barjatya prem ratan dhan payo hero सलमान खान सूरज बड़जात्या प्रेम रतन धन पायो हीरो


Click it and Unblock the Notifications


