सलमान खान का जबरदस्त Valentine day स्पेशल Video, स्वैग के साथ बंपर हिट
फरवरी के महीने को खास बनाने के लिए सलमान खान एक स्पेशल वैलेंटाइन वीडियो लेकर आए हैं। फिलहाल इन दिनों वैलेंटाइन शुरू है। जहां पर बैक टू बैक अपने प्यार का इजहार करने के लिए हर किसी के लिए स्पेशल दिन होता है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे स्पेशल होगा। लेकिन इस वैलेंटाइन डे के आने से पहले मालूम होता है कि सलमान ने फिर से अपने सिंगल होने का इशारा दे दिया है।
जी हां, सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त डांस वीडियो शेयर किया है। जो कि एक विज्ञापन का नया सांग है। इसे सलमान खान के साथ स्पेशल म्यूजिक सिंगल वीडियो के जरिए रिलीज किया गया है। जहां पर सलमान ये बोल रहे हैं कि स्वैग से सोलो रहने में ही असली मजा है।

20 मिनट पहले सलमान ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। इसे भी तक 2.7k बार देखा जा चुका है। इस डांस को कोरियोग्राफ किया है रेमो डिसूजा ने। वह भी सलमान खान के साथ यहां पर अपना स्वैग दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को भी सलमान के उस जवाब के हिसाब से लिखा गया है।'
ज्ञात हो कि सलमान कई बार ये कह चुके हैं कि वह शादी जैसी परेशानी से दूर रहना चाहते हैं। यहां पर भी वो कह रहे हैं कि दिल खुश है अकेले रहने में। मैं हूंं फ्री और मेरी स्वैग की बोतल खोलो। बता दें कि इस गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। रेमो के डांस स्टेप के साथ सलमान के इस नए वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। यहां देखिए सलमान का स्वैग से सोलो सांग। बेहद मजेदार।


Click it and Unblock the Notifications