Salman Khan ने कैरेक्टर ढीला रीमेक सुनते ही Kartik Aaryan के लिए किया पोस्ट, शहजादा ने दिया जवाब!

शहजादा को लेकर कार्तिक आर्यन बिजी हैं और कुछ समय से चर्चा थी इस फिल्म में एक गाना नजर आने वाला है जो कि सलमान खान की फिल्म रेडी का रीमेक होगा। हम बात कर रहे हैं कैरेक्टर ढीला सॉन्ग की.. जो कि रिलीज हो चुका है और इसपर मिले जुले रिेएक्शन्स सामने आ रहे हैं। लेकिन अब खुद सलमान खान ने इस गाने पर रिएक्ट किया है जिसका जवाब कार्तिक आर्यन ने भी दे डाला है। दरअसल सलमान खान ने एक पोस्ट करते हुए कार्तिक आर्यन के इस गाने की तारीफ की थी।
जी हां, मेगास्टार ने इस गाने को पोस्ट करते हुए कार्तिक आर्यन और रोहित धवन को शुभकामनाएं दी हैं। जैसे ही सलमान खान का ये पोस्ट सामने आया कार्तिक आर्यन बिना जवाब दिए नहीं रुक पाए।
उन्होने लिखा.. 'सब का भाई सब की जान, शहजादा का स्वैग से स्वागत करने के लिए शुक्रिया। मीन्स अलॉट। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद सर...' हालांकि सलमान खान ने इसके बाद किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

सलमान खान
काफी कम देखा जाता है कि सलमान खान इस तरह से कोई ट्वीट करते हैं। कार्तिक आर्यन के फैंस सलमान खान के इस काम से काफी खुश हुए हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

17 फरवरी को रिलीज होने वाली है
शहजादा में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सैनन नजर आने वाली हैं और ये फिल्म 17 फरवरी को रिलीज होने वाली है। दरअसल इसको पहले आज यानि 10 फरवरी को रिलीज होना था लेकिन पठान की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी है।

अल्लू अर्जुन की एक फिल्म का रीमेक
कार्तिक आर्यन की ये फिल्म अल्लू अर्जुन की एक फिल्म का रीमेक है और पहली बार कार्तिक आर्यन बड़े पर्दे पर दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं।

ट्रोल भी कर रहे हैं
जब से पता चला है कि कार्तिक आर्यन एक रीमेक कर रहे हैं तो कुछ लोग लगातार उनको ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बॉलीवुड के पास कुछ भी ओरिजनल नहीं है।फिलहाल आप देखिए सलमान खान का ये पोस्ट जो कि वायरल है..


Click it and Unblock the Notifications