..................... Salman Khan post on Akshay Kumar Mother Aruna Bhatia demise goes viral! सलमान खान ने अक्षय कुमार की माता के निधन पर व्यक्त किया दुख - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने अक्षय कुमार की माता के निधन पर व्यक्त किया दुख, ट्वीट हो रहा है वायरल!

सुपरस्टार अक्षय कुमार के लिए 8 सितंबर का दिन काफी बुरा था क्योंकि उनकी मां अरुणा भाटिया उनको छोड़कर हमेशा के लिए चली हईं थीँ। ऐसे में लगातार किसी ना किसी सितारे के द्वारा अक्षय कुमार को लेकर पोस्ट सामने आ रहे थे और उनकी माता की आत्मा की शांति के लिए ट्वीट्स किए जा रहे थे। इस मौके पर अब मेगास्टार सलमान खान का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

उन्होने थोड़ी देरी से पोस्ट किया और अक्षय कुमार के दुख में शामिल हुए। हालांकि उनके पहले अजय देवगन, जैकलीन फर्नांडिस और निमरत कौर जैसे सितारों समेत कईर अन्य हस्तियों ने पोस्ट किया था।

Recommended Video

Akshay Kumar की मां के निधन से दुखी हुए Salman Khan, हुए Emotional | FilmiBeat

salman khan, akshay kumar, सलमान खान, अक्षय कुमार

सलमान खान ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि... "प्यारे अक्की, ये सुनकर काफी दुख हुआ कि आपकी माता का निधन हो गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले, आप और आपकी फैमिली को मेरी तरफ से शोक, अक्षय कुमार।"

अक्षय कुमार ने किया था ये ट्वीट

अक्षय कुमार ने किया था ये ट्वीट

माता के निधन की जानकारी खुद सुपरस्टार अक्षय कुमार ने दी थी। उन्होने एक ट्वीट किया था कि.. "वह मेरी सब कुछ थीं, आज मैं अहसनीय दर्द से गुजर रहा हूं। आज सुबह मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया इस दुनिया को अलविदा कह गईं। वह मेरे पिता के पास दूसरी दुनिया में चली गई हैं। मैं सभी की प्रार्थना का सम्मान करता हूं। ओम शांति।"

काफी समय से बीमार थीं

काफी समय से बीमार थीं

बता दें कि सुपरस्टार अक्षय कुमार की मां काफी समय से बीमार थीं और अंतत उन्होने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। निश्चित है कि वो इस वक्त किसी तरह के प्रोजेक्ट के लिए काम नहीं कर रहे हैं और शोक के इस समय में वो परिवार के साथ हैं।

विदेश में शूटिंग

विदेश में शूटिंग

सलमान खान और अक्षय कुमार काफी अच्छे दोस्त हैं, सलमान खान इस समय विदेश में शूटिंग कर रहे हैं और यही कारण है कि वो अक्षय कुमार की माता के देहांत में उनके घर नहीं पहुंच पाए।

 फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं

फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं

हालांकि कई बड़े सितारे और फिल्ममेकर इस दौरान अक्षय कुमार के घर पहुंचे थे और उनको सांत्वना दी थी। सलमान खान के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और अक्षय कुमार के फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर प्रतियोगिता

सोशल मीडिया पर प्रतियोगिता

गौरतलब है कि दोनों के फैंस बीच अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर तानातनी देखने को मिलती रहती है। सलमान खान और अक्षय कुमार के बीच सोशल मीडिया पर प्रतियोगिता होती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X