..................... Salman Khan post in support of Rajpal Yadav amid the cheque bounce controversy with Saurabh Dwivedi - Hindi Filmibeat

'इसी डॉलर रेट पर काम मिलेगा..' सलमान खान ने लगाई सौरभ द्विवेदी की क्लास? राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे भाईजान

Salman Khan post for Rajpal Yadav: सलमान खान यारों के यार हैं और सभी जानते हैं कि वो लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आते हैं। इस वक्त राजपाल यादव और पत्रकार सौरभ द्विवेदी को लेकर बवाल चल रहा है।

Salman Khan

एक शो के दौरान सौरभ ने राजपाल यादव से जो कुछ भी कहा वो लोगों के नागवार गुजरा। ऐसे में कुछ ने उनकी बात को मजाक में लिया तो कुछ ने कहा कि राजपाल यादव की बेइज्जती हुई है।

दरअसल सौरभ ने राजपाल यादव के 7 करोड़ वाले चेक बाउंस मामले पर तंज कसा था और कहा था, ''राजपाल भाई डॉलर रुपया कितना भी ऊपर नीचे ही क्यों ना हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं।''

ये मामला गर्माया और आज सलमान खान ने राजपाल यादव के लिए एक पोस्ट कर दिया है। इस पोस्ट में वो राजपाल यादव को सपोर्ट कर रहे हैं और लोगों का कहना है कि सलमान खान ने बिना नाम लिए सौरभ द्विवेदी को जवाब दिया है।

सलमान खान ने राजपाल यादव के लिए लिखा पोस्ट

एक्स पर सलमान खान ने लिखा, ''राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हों और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हों और एक वैल्यू लाते हो, जाति मानसिकता के पत्रकार ने सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव को ट्रोल कर रहे थे । Salman ने आज सौरभ को आड़े साथ ले लिया । और मिलते रहेगा। हकीकत ये है। और ये याद रखना के कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में राखो दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है। @राजपालऑफिशियल।'' सलमान खान के इस पोस्ट के बाद हेटर्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''जाति मानसिकता के पत्रकार ने सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव को ट्रोल कर रहे थे। Salman ने आज सौरभ को आड़े साथ ले लिया।'' एक ने लिखा, ''वाह सलमान भाई दिल जीत लिया।'' एक ने लिखा, ''लॉरेंस भाई अब सलमान को छोड़ो सौरभ द्विवेदी को पकड़ो।'' एक ने लिखा, ''सलमान भाई के लिए इज्जत और बढ़ गई।''

Read more about: salman khan rajpal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X