..................... हम दिल दे चुके सनम : सलमान खान ने भंसाली और अजय देवगन संग शेयर किया पोस्ट, ऐश्वर्या राय पर साधी चुप्पी | Salman khan post for hum dil de chuke sanam 22 years completed but not take aishwarya ray bachchan name - Hindi Filmibeat

हम दिल दे चुके सनम : सलमान खान ने भंसाली और अजय देवगन संग शेयर किया पोस्ट, ऐश्वर्या राय पर साधी चुप्पी

आज हम दिल दे चुके सनम फिल्म को रिलीज हुए 22 साल हो चुके हैं। इस मौके पर सलमान खान ने खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ खास तस्वीर शेयर की। सलमान खान ने इस पोस्ट में अजय देवगन और भंसाली दोनों का जिक्र किया लेकिन ऐश्वर्या के नाम पर चुप्पी साधी।

22 साल पहले संजय लीला भंसाली की आइकॉनिक फिल्म हम दिल दे चुके सनम रिलीज हुई। फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी ने धूम मचा दी थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने इतिहास रच दिया। अजय देवगन भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे।

salman khan

सलमान खान के इस पोस्ट पर ढेर सारे फैंस ने कमेंट्स किए। कुछ फैंस ने कहा कि ये उनकी फेवरेट पिक्चर है तो कुछ ने पोस्ट में ऐश्वर्या राय के बारे में जिक्र न होने के बारे में कमेंट किये।

बता दें हम दिल दे चुके सनम को लेकर अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वह लिखते हैं "हम दिल दे चुके सनम फिल्म को 22 साल पूरे हो चुके हैं। सलमान, संजय, ऐश्वर्या राय बच्चन और मैंने एक सुपर सेंसटिव फिल्म के बारे में जाना। हमने सोचा भी नहीं था कि ये फिल्म इतिहास रचेगी। बहुत बहुत शुक्रिया।"

शानदार स्टारकास्ट

शानदार स्टारकास्ट

अजय देवगन, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन से सजी फिल्म हम दिल दे चुके सनम ने साल 1999 में धूम मचा दी थी।इस रोमांटिक ड्रामा की कहानी से लेकर गाने और शानदार जोड़ी सबकुछ हिट साबित हुआ।

 सलमान और ऐश्वर्या

सलमान और ऐश्वर्या

कहा जाता है कि सलमान खान और ऐश्वर्या की नजदीकियां भंसाली की फिल्म दिल दे चुके सनम के दौरान ही बढ़ी।

ऐश्वर्या राय और सलमान खान कैसे हुए अलग

ऐश्वर्या राय और सलमान खान कैसे हुए अलग

कहा जाता है कि तीन साल तक ऐश और सलमान खान तीन साल तक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान का ब्रेकअप क्यों हो गया आज तक दोनों ने इस पर कभी खुलकर कुछ नहीं बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X