Salman Khan Post: धमकियों पर धमकी.. घर पर चली गोली, अब बोले भाईजान- परेशान मत करो.. भारत माता की जय

Salman Khan Appeals To Vote

Salman Khan Appeals To Vote: सुपरस्टार सलमान खान पिछले दिनों से अपने घर पर चली गोली से जुड़े केस को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अब इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत माता की जय लिखते हुए एक ऐसा पोस्ट किया है जो कि मिनटों में वायरल हो गया है।

2024 लोकसभा चुनाव के लिए 20 मई को 5वें चरण के मतदान से पहले एक्टर सलमान खान ने लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा, ''चाहे कुछ भी हो मैं साल के 365 दिन एक्सरसाइज करता हूं और अब मैं 20 मई को अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करने जा रहा हूं चाहे कुछ भी हो। तो जो करना है करो यार लेकिन जाओ और वोट करो और अपनी भारत माता को परेशान मत करो.. भारत माता की जय।''

आपको बता दें कि साल 2023 में सलमान खान की दो फिल्में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' रिलीज हुईं। मगर 2024 उनके फैंस के लिए अधूरा होने वाला है, क्योंकि अभिनेता की मच अवेटेड फिल्में 2025 में आएंगी। इस साल ईद के मौके पर भले ही उनकी कोई फिल्म नहीं आई, लेकिन 'सिकंदर' की अनाउंसमेंट जरूर हुई। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ये मूवी 2025 की ईद पर रिलीज होगी।

इसके अलावा सलमान खान के पास 'टाइगर वर्सेज पठान', 'किक 2', 'द बुल', 'बब्बर शेर' जैसी अपकमिंग फिल्में हैं। चर्चा है कि वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'बजरंगी भाईजान 2' में भी नजर आएंगे।

Read more about: salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X