आखिरकार सलमान खान ने भी किया कैटरीना कैफ को जन्मदिन पर विश, तेजी से वायरल हुई प्यारी तस्वीर!

सुपरस्टार सलमान खान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के बीच आज भी बॉन्डिंग कितनी शानदार है ये किसी से छिपा नहीं है। दोनों अक्सर किसी ना किसी फिल्म का हिस्सा एक साथ बनते हैँ। बीते दिन यानि 16 जुलाई को कैटरीना कैफ का जन्मदिन था और इस मौके पर उनके फैंस और कई सितारों ने उनको विश किया था। ऐसे में सुपरस्टार सलमान खान का पोस्ट काफी देर रात आया। सलमान खान ने एक क्यूट तस्वीर साझा की थी जिसमें वो और कैटरीना साथ में नजर आ रहे है।

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होने कैटरीना को जन्मदिन की बधाई दी है। सलमान खान ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि.. 'आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं कैटरीना।

salman khan, katrina kaif, सलमान खान, कैटरीना कैफ

आपको आपकी जिंदगी में ढेर सारा प्यार मिले और सम्मान मिले।' सलमान खान ने जैसे ही ये पोस्ट किया वो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ एक बार फिर से फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं।

दोनों ने काफी समय पहले शूटिंग शुरु कर दी है। इसके पहले दोनों सितारों को फिल्म भारत में एक साथ देखा गया था और काफी पसंद किया गया था।

इसके अलावा सलमान खान इस समय किक 2, अंतिम और कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाले हैं। सलमान खान को लेकर खबर है कि वो आने वाले समय में राजश्री प्रोडक्शन की एक फिल्म का हिस्सा भी बनने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X