..................... Salman Khan possessive about Katrina Kaif, कैट को लेकर अभी भी पसेसिव हैं सलमान खान - Hindi Filmibeat

कैट को लेकर अभी भी पसेसिव हैं सलमान खान

Salman Khan and Katrina Kaif
सलमान खान और कैटरीना कैफ हमेशा ये जताने की कोशिश करते हैं कि दोनों सिंगल हैं और एक दूसरे के साथ डेटिंग नहीं कर रहे हैं। लेकिन सच तो पूरी दुनिया जानती है कि सलमान खान के लिये कैटरीना कैफ कितनी महत्वपूर्ण हैं। कैट को लेकर सलमान हमेशा पसेसिव रहते हैं। उन्हें कैटरीना का छोटे कपड़े पहनना और किसी का कैट पर छींटाकशी करना सलमान बर्दाश्त ही नहीं कर पाते।

इस साल सलमान खान की सबसे बड़ी हिट फिल्म एक था टाईगर जल्द ही टीवी पर आने वाली है और सलमान और कैटरीना को इसके लिये एक टीवी प्रोमो शूट करने के लिये कहा गया। प्रोमो में कैटरीना कैफ को शॉर्ट्स में दिखाया जाना था और इस बात को लेकर सलमान थोड़ा परेशान हो गए। उन्हें लगा कि शॉर्ट्स में कैटरीना का जिस्म कुछ ज्यादा एक्सपोस हो जाएगा।

सूत्रों के अनुसार "सलमान खान कैटरीना को शूट कर रहे कैमरों के मूवमेंट को लेकर काफी परेशान थे। इसलिए उन्होंने अपने पैर कैटरीना के सामने रख दिये ताकि वो कैटरीना की कोई गलत पिक्चर लेने से कैमरे को रोक सकें। उन्होंने इसे इतनी सफाई से किया कि प्रोमो के दौरान किसी को भी समझ नहीं आया कि सलमान ने क्या किया।"

सूत्रों ने आगे बताया "ये तो साफ है कि दोनों एक्टर एक दूसरे के साथ काफी संवेदनशील बॉंड शेयर करते हैं जो की सभी को पता है। जिस तरह वो एक दूसरे के साथ पेश आते हैं ऐसा लगता है कि उनके बीच कोई परेशानी नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X