'आप डेविल के पीछे, डेविल आपके पीछे...टू मच फन'
फिल्म के ट्रेलर एक डॉयलाग अभी से लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। और वो डॉयलाग है 'आप डेविल के पीछे, डेविल आपके पीछे...टू मच फन' जिसे युवाओं के बीच में काफी सुना जा सकता है। यही नहीं सलमान का डेविल रूप में बाइक पर सवारी करना भी लोगों को काफी रास आ रहा है। फिल्म में सलमान खान एकतरफ फनी रोल में दिखेंगे तो वहीं दूसरी ओर उनका रोल काफी थ्रिलर भरा भी है।
सलमान खान के साथ इस फिल्म में आपको जैकलीन फर्नांडिस, रणदीप हुडा, नवाजुद्दीन सिद्दकी, संजय मिश्रा और सौरभ शुक्ला भी देखने को मिलेंगे। फिल्म ईद पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियावाला हैं तो फिल्म के को-प्रोड्यूसर सलमान खान ही है।
सलमान की फिल्म जय हो के फ्लॉप होने के बाद सलमान को इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं तो वहीं फिल्म की अभिनेत्री जैकलीन को भी इस फिल्म से सारी आशायें हैं। देखते हैं कि सलमान-जैकलीन की उम्मीदें दर्शक पूरी करते हैं कि नहीं। फिल्म की आधे से ज्यादा की शूटिंग पोलैंड में हुई है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/u-j1nx_HY5o?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
