..................... Salman khan playing with shatrughan son in law to be zaheer Iqbal Sonakshi Sinha wedding - Hindi Filmibeat

सलमान खान की गोद में शत्रुघन सिन्हा का दामाद, भाईजान भी नहीं बना पाए इस फ्लॉप एक्टर का करियर

Salman Khan Zaheer Iqbal

Salman Khan Zaheer Iqbal: सुपरस्टार शत्रुघन सिन्हा के घर रामायण में शहनाईयां बजने वाली हैं। इकलौती बेटी सोनाक्षी सिन्हा के हाथ पीले करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तमाम विवादों के बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर मुहर लग चुकी है। इसी बीच जहीर इकबाल और उनकी फैमिली के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी बीच अब सलमान खान की एक थ्रोबैक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सलमान की गोद में एक छोटा सा लड़का नजर आ रहा है। क्या आपने इस बच्चे को पहचाना?

सलमान खान की वायरल हो रही तस्वीर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। इस तस्वीर में सलमान अपनी गोद में एक बच्चे को लिए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते सलमान ने कैप्शन में लिखा था, 'कल लॉन्च किया जा रहा है... कल देखते हैं ये लड़का आज कैसे दिखता है...'।

क्या आप पहचान पाए इस बच्चे को अगर नहीं, तो बता दें कि ये बच्चा आज सलमान की हीरोइन को डेट कर रहा है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं भाईजान की फिल्म 'दबंग' में काम कर चुकी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा है। अब तो शायद आप समझ ही गए होगें।

बता दें कि ये बच्चा कोई और नहीं, बल्कि जहीर इकबाल हैं। बता दें कि जहीर इकबाल ने साल 2019 में फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को सलमान खान ने ही प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म में जहीर की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस मूवी में जहीर के साथ नूतन की पोती प्रनूतन बहल ने भी डेब्यू किया था। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी।

आपको बता दें कि जहीर इकबाल इन दिनों एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा संग अपने अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, दोनों की डेटिंग की अफवाहें भी अक्सर सामने आती हैं। फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जहीर साल 2022 में आई सोनाक्षी और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म डबल एक्सएल में भी नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X