Aww..बेबी के साथ कुछ यूं खेलते नजर आए सलमान..वीडियो देख आप भी मुस्कुरा उठेंगे
बच्चे सलमान खान की कमजोरी हैं इस बात से हर कोई वाकिफ है। बच्चों को देखते ही सलमान खान का रिएक्शन देखने लायक होता है। चाहे सलमान खान के भांजे अहिल या भतीजे हों सलमान उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
[ #FirstReview: जब हैरी मेट सेजल....शाहरूख खान देंगे साल की पहली ब्लॉकबस्टर...A1]
सलमान खान का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खानएक गांव की गली में घूमते नजर आ रहे हैं और जैसे उन्होंने वहां पर एक महिला की गोद में बेबी को देखा बस उसे प्यार करने पहुंच गए और काफी देर तक उसके पास ही रुके रहे।आप भी देखिए वीडियो।
इस दौरान सलमान खान की स्माइल देखने लायक थी। सलमान खान पहले भी कई बार बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते, पतंग उड़ाते तो बाइक पर अपने भतीजे-भतीजियों के साथ खेलते नजर आते रहते हैं।सलमान खान खुद भी मानते हैं कि उन्हें बच्चों के साथ समय बिताना बहुत पसंद है।
Recommended Video

यहां तक कि कुछ दिनों पहले सलमान खान ने शाहरुख खान के दोनों बच्चों आर्यन और सुहाना को बीइंग ह्युमन की साइकिल गिफ्ट की है।


Click it and Unblock the Notifications