'बड़े भैया' में दिखेंगे जुड़वा सलमान खान
लोगों का इंतजार खत्म होने के कगार पर है क्योंकि पूरे 16 साल बाद आपको सलमान खान पर्दे पर जुड़वा दिखायी देंगे।और ऐसा संभव हो पायेगा सूरज बड़जात्या की वजह से क्योंकि उन्हीं की आने वाली फिल्म 'बड़े भैया' में दिखेंगे जुड़वा सलमान खान। जी हां आपने सही समझा सूरज बड़जात्या की फिल्म में सलमान खान डबल रोल में दिखायी पड़ेंगे।यह फिल्म 2015 में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ आपको पहली बार अनुष्का शर्मा दिखायी पड़ेंगी।
फिल्म को लेकर सलमान खान काफी खुश हैं उन्हें खुशी है कि लंबे अरसे के बाद वह बड़जात्या की फिल्म में काम कर रहे हैं। आज से करीब 16 साल पहले सलमान खान ने डेविड धवन की फिल्म जुड़वा में डबल रोल किया था। फिल्म में उनकी कोस्टार करिश्मा कपूर और रंभा थीं। फिल्म सुपर-डूपर हिट थी।
गौरतलब है कि सूरज बड़जात्या ने सलमान के साथ 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी सफलतम फिल्में दी हैं। बड़जात्या ने ही सबसे पहले 1989 में सलमान और भाग्यश्री के साथ 'मैंने प्यार किया' पेश की थी। यह फिल्म तीनों के लिए ही बेहद सफल साबित हुई थी। इसके बाद 1994 में सलमान और बड़जात्या ने फिर साथ काम किया और 'हम आपके हैं कौन' के साथ सफलता दोहराई। इस फिल्म में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका की थी। हालांकि इसके बाद उनकी तीसरी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' को पहले फिल्मों जैसी सफलता नहीं मिल सकी। लेकिन फिर भी सूरज को 'बड़े भैया' से काफी उम्मीदें हैं।
आईये जानते हैं सलमान-सूरज के बारे में कुछ खास बातें..


Click it and Unblock the Notifications