दबंग 3 पर भारी पड़ेगी सलमान खान की राधे, ईद 2020 पर धमाका, बड़ी डिटेल आयी सामने !
सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म दबंग 3 रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत के बाद इस साल सलमान की ये दूसरी फिल्म है जिस पर सभी की नजर है। लेकिन इसके साथ सलमान राधे को लेकर भी प्लानिंग कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इन दिनों सलमान एक साथ तीन काम कर रहे हैं। एक तरफ वह दबंग 3 का प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं ईद 2020 पर रिलीज होने वाली राधे की शूटिंग के साथ बिग बॅास 13 भी होस्ट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान का पूरा फोकस फिलहाल ईद रिलीज राधे पर है।

वह नहीं चाहते हैं कि दोबारा से दबंग 3 के बाद पुलिस अफसर की भूमिका में दर्शक उन्हें राधे में देख कर किरदार में किसी तरह का बदलाव महसूस ना करें, इस वजह से राधे में सलमान के कॅाप लुक पर काफी काम किया गया है। जिसे लेकर एक नई डिटेल सामने आयी है।


Click it and Unblock the Notifications











