PICS: जब 'सुल्तान' सलमान खान ने लगाए पौधे.. बच्चों को दी सीख
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में मुंबई में वृक्षारोपण करते दिखाई दिए। बांद्रा में बीएमसी द्वारा चलाए गए वृक्षारोपण अभियान में सलमान ने भी भाग लिया। बता दें कि इस अभियान के दौरान पूरे महाराष्ट्र में 2 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान आप देख सकते हैं कि सलमान कितना एंजॉय कर रहे हैं।

सलमान ने ये तस्वीरें अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट की हैं। आपको बता दें कि सलमान नेचर लवर तो हैं ही, इसी के साथ ही वे पशु प्रेमी भी हैं। पिछले दिनों सलमान ने दो घोड़े भी खरीदे थे जिसमें से सलमान ने एक का नाम 'बजरंगी' और दूसरे का नाम 'भाईजान' रखा था।
आखिर 'सुल्तान' के साथ क्यों रिलीज़ नहीं हुई शाहरुख की 'रईस'!
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म सुल्तान हाल ही में ईद के मौके पर रिलीज़ हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज़ चार दिन में कमाल दिखा दिया है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म ने 142.62 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
ये फिल्म 2016 में आई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साबित हो रही है। इस फिल्म में सलमान ने एक पहलवान की भूमिका निभाई है। इसमें इनके साथ अनुष्का शर्मा लीड में हैं। जानकारी के अनुसार सलमान की अगली आने वाली 'ट्यूबलाइट' होगी। इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान हैं। इसमें इनके साथ इनके छोटे भाई सोहेल खान भी दिख सकते हैं।
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications