फिर चेहरे की नसों से परेशान सलमान जायेंगे अमेरिका
बॉलीवुड का दंबग इन दिनों काफी परेशान हैं, नहीं-नहीं उन्हें कोई तंग नहीं कर रहा है बल्कि उनकी परेशानी क वजह उनकी पुरानी बीमारी है जो कि एक बार फिर से उबर आयी है।खबर है कि सलमान खान इन दिनों फिर से फेशियल वेंस डिसऑर्डर से ग्रसित है।इसलिए वो फिर से अमेरिका जाने वाले हैं इलाज के लिेए।
इस बात की जानकारी उनके छोटे भाई सोहैल खान ने मीडिया को दी। हालांकि अभी तय नहीं है कि सल्लू मियां यूएस कब जायेंगे लेकिन इतना तय हो गया है कि सलमान अमेरिका के उसी अस्पताल में जायेंगे जहां उन्होंने अपनी नसों का इलाज करवाया था।
मालूम हो कि अगस्त 2011 में सलमान ने यूएस में अपने चेहरे की नसों का ऑप्रेशन करवाया था क्योंकि उनको नसों की वजह से असहनीय दर्द झेलना पड़ रहा था। लगभग पांच घंटे की सर्जरी के बाद सलमान खान वापस ठीक होकर इंडिया आ गये थे। और आते ही बिग बॉस सीजन 4 की शूटिंग की थी। लेकिन एक बार फिर से सलमान खान को दर्द झेलना पड़ रहा है जिसके लिए उनका यूएस जाना जरूरी हो गया है।
फिलहाल तो अभी उनके जाने की तारीख तय नहीं हैं क्योंकि उन्होंने अपनी डेट्स अपने निर्देशकों को दे रखी है जिसके कारण वो अभी तो अमेरिका नहीं जा सकते हैं। जिसके कारण वो दर्द में भी लोगों के लिए मुस्कुराने को मजबूर हैं।

Click it and Unblock the Notifications
