Surprise: कश्मीरी फैंस को सलमान खान यूं करेंगे हैप्पी..

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे हैं। देश के हर शहर की तरह कश्मीर में भी सलमान के फैंस बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे थे। बता दें, कश्मीर में बजरंगी भाईजान की शूटिंग लगभग एक महीने तक चलेगी।

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान कश्मीर में पहुंच तो गए, लेकिन वहां भारी भीड़ और पहलगाम में हो रही बारिश के चलते शूटिंग टालनी पड़ गई। फिल्म की शूटिंग रविवार से ही शुरू की जानी थी।

बहरहाल, सलमान भी अपनी इस कश्मीर में हो रही शूटिंग को यादगार बनाना चाहते हैं, न सिर्फ अपने लिए, बल्कि अपने हजारों, लाखों फैंस के लिए भी। लिहाजा, सलमान ने सोचा है कि वे अपने कश्मीरी फैंस के साथ स्पेशल सेशन रखेंगे, जहां वे उनसे खुलकर बात कर सकें।

''मैं सलमान खान के लिए कुछ भी करूंगी''

इतना ही नहीं, बल्कि सलमान ने कश्मीर में कुछ खूबसूरत जगहें घुमने का भी प्लान बनाया है। हालांकि, इस दौरान सलमान को भारी सुरक्षा दी जाएगी। लेकिन सलमान का यह अंदाज शायद उनके फैंस को पसंद आए।

DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..

बता दें, बजरंगी भाईजान की शूटिंग कश्मीर के पहलगाम और गुलमर्ग सहित कई खूबसूरत लोकेशन्स पर होने वाली है। शूटिंग में सलमान खान समेत करीना कपूर की मौजूदगी होगी।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X