सलमान का ट्वीट- जल्‍द छोड़ुंगा ट्विटर

By Ajay Mohan

फिल्‍म दबंग के चुलबुल पांडेय यानी सलमान खान माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर से विदाई लेने का मन बना चुके हैं। सोमवार को ट्विटर छोड़ने का विचार सलमान के मन में जैसे ही आया, उन्‍होंने अपनी मंशा ट्वीट कर दी साथ ही कहा कि वो चाहते तो नहीं, लेकिन कुछ कर भी नहीं सकते। उन्‍हें ट्विटर छोड़ना ही होगा।

इसी साल अप्रैल में ट्विटर से जुड़े सलमान अपने 3,90500 फॉलोवर्स को निराश करने जा रहे हैं। असल में उन्‍होंने ट्विटर छोड़ने का मन बना लिया है।

मीडिया में खबरें चल रही हैं कि 26/11 के आतंकी हमले पर उनकी टिप्पणियों पर हुए एक विवाद के कारण सलमान यह फैसला लेने जा रहे हैं। लेकिन ट्विटर पर उन्‍होंने ट्वीट किया, "मैं ट्विटर से अलग हो सकता हूं। मैं ऐसा करना नहीं चाहता हूं लेकिन इसके सिवा क्या कर सकता हूं। मुझे लगता है कि मैंने गड़बड़ी की, मैं माफी चाहता हूं। माफी मांगने में कोई शर्म नहीं है।"

हो सकता है सलमान यहां पर 26/11 पर फिर से माफी मांग रहे हों, लेकिन यह भी हो सकता है कि सलमान यहां उन 3 लाख 90 हजार लोगों से माफी मांग रहे हों, जो उन्‍हें ट्विटर पर फॉलो कर रहे हैं। खैर जो भी हो, सलमान खान के ट्विटर से अलविदा कहने से लाखों फैन निराश जरूर होंगे। बॉलीवुड में सलमान ही हैं, जिन्‍होंने ट्विटर पर सबसे तेज फॉलोवर्स बनने का रिकॉर्ड कायम किया था।

गौरतलब है कि एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में 44 वर्षीय सलमान ने कहा था कि 26/11 के आतंकवादी हमले को केवल इसलिए बहुत ज्यादा तूल दिया गया क्योंकि इसमें संभ्रांत वर्ग को निशाना बनाया गया था लेकिन बाद में उन्होंने अपनी इस टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X