..................... Salman khan picture with Sangeeta bijlani and Yuliya vantur - Hindi Filmibeat

एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और यूलिया वंतूर के साथ एक फ्रेंम में सलमान खान- फोटो वायरल

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर खबर रहती है कि वो अक्सर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड्स के साथ अच्छा रिश्ता ही रखते हैं सिवाय एक ऐश्वर्या राय को छोड़कर। इस समय भी एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि आपको चौंका सकती है। इस तस्वीर में सलमान खान की एक्स संगीता बिजलानी और यूलिया वंतूर एक साथ नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि कुछ समय से यूलिया और सलमान को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं।

बता दें कि संगीता बिजलानी का 9 जुलाई को जन्मदिन था। बर्थडे सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों को मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में एक्टर मोहनीश बहल भी नजर आ रहे हैं जो कि सलमान खान के दोस्त हैं।

salman khan, सलमान खान

यह तस्वीरें इस वजह से भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं क्योंकि संगीता बिजलानी सलमान खान को डेट कर चुकी हैं। वहीं सलमान का नाम यूलिया वेंतूर के साथ भी जुड़ चुका है। ऐसे में दोनों का एक फ्रेम में होना अपने आप में बड़ी बात है।

खैर ये बात तो सलमान खान ही बेहतर जानते होंगे। सुपरस्टार इस समय फिल्म दबंग 3 को लेकर बिजी हैं और इस समय फिल्म की शूटिंग काफी ज्यादा तेजी से हो रही है। फिल्म में फिर से एक बार सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान रोमांस करते नजर आएँगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X