..................... Salman Khan photo went viral fear and sadness clearly visible in his eyes - Hindi Filmibeat

Salman Khan की वायरल हुई फोटो, आंखों में साफ दिखा डर और दुख, बॉडीगार्ड Shera का भी ऐसा हाल

Salman Khan

Salman Khan Photo: बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की एक फोटो वायरल हो रही है। सलमान खान जो बाबा सिद्दीकी के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक थे, उनकी मौत से वो सदमे में हैं और उनका हाल तो एक फोटो में साफ नजर आ रहा है।

Salman Khan की वायरल फोटो

सलमान खान बाबा सिद्दिकी के जनाजे पर पहुंचे थे और इस दौरान उनकी फोटोज सामने आए हैं। ये फोटोज देखकर हर कोई हैरान रह गए। हमेशा दबंग अंदाज में रहने वाले सलमान इस बार घबराए हुए और डरे हुए और गम में नजर आए।

Salman Khan के बॉडीगार्ड के एक्सप्रेशन

इस फोटो में दो चेहरे देखने लायक थे, जहां सलमान खान के एक्सप्रेशन बेहद हैरान कर देने वाले हैं। उनकी आंखों में डर और दुख एक साथ साफ देखने को मिल रहा था। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा की आंखों में भी अपने सलमान को हर हाल में सुरक्षित रखने का जुनून है।

शोक में डूबे Salman Khan

सलमान खान की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक अब नहीं बर्दाश्त होगी। बता दें कि सलमान खान बाबा सिद्दीकी की मौत से अंदर तक हिल गए हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर सुनकर सलमान खान सीधे अस्पताल पहुंचे और अपने सभी शेड्यूल कैंसिल कर दिए। इसके साथ ही हाई सिक्योरिटी के बीच सलमान खान बाबा सिद्दीकी के घर पर उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भी पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान पूरी तरह से शोक में डूबे दिखाई दे रहे थे।

Lawrence Bishnoi ने ली हत्या की जिम्मेदारी

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने साफतौर पर बाबा सिद्दिकी की मौत हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में हत्या का कारण भी साफ कर दिया है इसके साथ ही सलमान खान और दाऊद इब्राहिम के नाम को जिक्र किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि अनुज थापन का बदला लेने के लिए बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई है।

कौन है Anuj Thapan

आइये जानते हैं कि कौन अनुज थापन, जिसका नाम इस मामले में सामने आया है। बता दें कि अनुज थापन वही शख्स है जिसे सलमान खान के घर पर हुई गोली बारी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसने मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X