सलमान खान ने शेयर की ऐसी तस्वीर कि बुरे फंसे, यूजर्स बोले, कौन किसान फोटोशूट करवाता है?
हाल में ही सलमान खान ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। उन्होंने किसानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। हालांकि सोशल मीडिया पर सलमान खान बुरी तरह ट्रोल हो गए। यूजर्स ने कहा कि कौन किसान फोटोशूट करवाया है। वहीं कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि सलमान खान ने तस्वीरों के लिए शरीर पर मिट्टी को पोता है।
सलमान खान ने तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह थके हारे किसान की तरह नजर आ रहे। उनका पूरा शरीर मिट्टी में सना हुआ दिख रहा था। इससे पहले उन्होंने किसानी करते हुए वीडियो भी शेयर किया थी। हालांकि सलमान खान के इस पोस्ट पर उन्हें खासा ट्रोल होना पड़ा। कई यूजर्स ने मजाक उड़ाया तो किसी ने पब्लिक सिटी का स्टंट लगाया।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह राधे फिल्म में नजर आने वाले हैं। कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि सलमान खान की फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है। हालांकि फिलहाल राधे को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications