सलमान खान ने अपने एक एक फैन को कहा है....

सलमान खान ने अपने एक एक फैन को धन्यवाद कहा है। उन सब दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए जिसके चलते एक हिरण जो कुछ साल पहले तक सबके मुताबिक सलमान ने मारा था, खुद ब खुद मरा हुआ साबित हो गया।

हालांकि सलमान खान का काला हिरण शिकार मामले से छूट जाना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। क्योंकि वो हिट एंड रन से भी छूट कर निकल गए थे।

salman khan thank fans

और सलमान के छूट कर निकल जाने में किसी फैन की दुआ का कोई असर नहीं है। लेकिन फिर भी भाई का दिल इतना बड़ा है कि उन्होंने हर एक फैन को ट्विटर पर थैंक यू बोला।

उसी ट्विटर पर जिस पर सलमान आज तक कुछ भी ढंग का नहीं लिख पाए। ये शायद एक आशा की किरण है, कि सलमान बदल गए हैं, अच्छे इंसान हो गए हैं और अब पुरानी बातों पर मिट्टी डाल देनी चाहिए। अब सलमान कभी कोर्ट में वांटेड नहीं रहेंगे। तभी तो WANTED AGAIN की तैयारी शुरू हो चुकी है, फिल्मों के लिए।

वैसे भी जैसा कि कल एक 'सेलिब्रिटी' ने कहा कि सलमान खान जेल में जाए, स्वर्ग में जाए, नरक में जाए मुझे क्या। उसकी पूरी भड़ास कैसे निकली पढ़िए यहां--->[फिर से सलमान के नाम पर पब्लिसिटी]

लेकिन सौ बात की एक बात ये है कि अब आखिरकार इतने सालों बाद सलमान खान आज़ाद हैं। हर आरोप से, और अब उनकी भाईगिरी का नया चैप्टर यहीं से शुरू होता। रे सुलतान!
[#HeHeHaHa: बॉबी देओल के अकाउंट ने ट्विटर पर सलमान को धो डाला!]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X