आइफा में सलमान खान

Salman khan
इस साल यानी 2010 में तीन से पांच जून तक कोलंबो में होने वाले आईफ़ा अवॉर्ड्स में सलमान खान परफार्म करेंगे। इस साल तीन से पांच जून तक कोलंबो में होने वाले इंटरनेशनल इंडियन फ़िल्म अकादमी समारोह यानी आइफ़ा अवॉर्ड्स में सलमान खान अपनी प्रस्तुति देंगे ।

सलमान खान 'आइफ़ा चैरिटी इनिशिएटिव" के ब्रैंड अम्बैसेडर भी नियुक्त किए गए हैं। 'हैबिटैट फ़ॉर ह्यूमैनिटी" नाम की संस्था के साथ मिलकर आइफ़ा जाफ़ना में विस्थापित लोगों के लिए एक गांव बनाएगा। इस बारे में ज़्यादा कुछ न बताते हुए सलमान ने कहा, 'समय आ गया है कि लोग शांति से रहें । हम एक गांव को अपना रहे हैं। उस गांव में लगभग सौ घर हैं और हम एक लाख डॉलर दान दे रहे हैं।'

देखें : सलमान ने फिर दिखाया जलवा

सलमान की ख़ुद की भी 'बींग ह्यूमन" नाम की ग़ैर सरकारी संस्था है । ये दूसरा साल है जब बमन इरानी, रितेश देशमुख और लारा दत्ता आइफ़ा को होस्ट करेंगे। बमन इरानी कहते हैं, 'ये मेरे बहुत अच्छे और क़रीबी दोस्त हैं। हम एक बार फिर साथ काम करने के बारे में बहुत उत्साहित हैं।'

लारा दत्ता को भी बमन और रितेश के साथ काम करके बहुत मज़ा आता है। वो कहती हैं, 'हम अपनी स्क्रिप्ट पर बहुत मेहनत करते हैं और फ़ाइनल शो होने तक उसमें बदलाव और सुधार करते रहते हैं ।'

देखें : रणबीर-दीपिका के बीच फोन कनेक्‍शन

लारा आगे कहती हैं, 'शो होस्ट करना बहुत मज़ेदार काम है। ये ऐक्टर होने का एक और पहलू है। रितेश देशमुख कहते हैं कि उनका मक़सद लोगों का मनोरंजन करना है। वो कहते हैं, 'आइफ़ा एक ऐसा मंच है जहां भारतीय फ़िल्म जगत दूसरे देश के लोगों और उनकी इंडस्ट्री से मिलता है।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X