म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्ष्मण के निधन पर सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि, 'मेरी सफल फिल्मों के संगीतकार नहीं रहे'
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार राम लक्ष्मण का 78 साल के उम्र में निधन हो गया। संगीतकार राम लक्ष्मण के निधन पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी निधन जताया। बता दें सलमान खान की शुरुआती हिट फिल्मों के गीत के पीछे राम लक्ष्मण का हाथ था जिन्होंने हम साथ साथ हैं से लेकर मैंने प्यार किया जैसी हिट फिल्मों के गानों के लिए संगीत दिया था।
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर संगीतकार के जाने पर शोक व्यक्त किया। वह लिखते हैं, मेरी कई सफल फिल्मों जैसे मैंने प्यार किया, पत्थर के फूल, हम साथ साथ हैं, हम आपके हैं कौन जैसी सफल फिल्मों के संगीत निर्देशक राम लक्ष्मण का निधन हो गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।

वहीं गायिका लता मंगेशकर ने भी संगीतकार के निधन पर दुख जताया था। उन्होंने लिखा था कि मुझे अभी पता कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी यानी विजय पाटिल जी का स्वर्गवास हुआ है। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। बहुत ही अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए, मैं उनको विनम्र श्रंद्धाजलि अर्पण करती हूं।
बता दें राम लक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। राम लक्ष्मण उनके संगीतकार की जोड़ी थे। राम यानी सुरेंद्र थे जिनके साथ मिलकर उन्होंने कई हिट गाने बनाए। लेकिन सुरेंद्र का निधन साल 1976 में हो गया था। लेकिन विजय पाटिल ने इस नाम को कभी बदला नहीं वह राम लक्ष्मण नाम से ही काम करते रहे।


Click it and Unblock the Notifications












