श्रीदेवी के घर पहुंचे सलमान खान, दर्शन किया और तुरंत निकल गए
Recommended Video

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से रात 9.30 बजे भारत आ चुका है और उसे उनके वर्सोवा स्थित घर में दर्शन के लिए रखा गया है। बॉलीवुड के सदस्य धीरे धीरे वहां पहुंच रहे हैं। घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।
पूरा कपूर परिवार वहां मौजूद है। अभी थोड़ी देर पहले, श्रीदेवी का अंतिम दर्शन करने पहुंचे सलमान खान। हालांकि सलमान ज़्यादा देर वहां रूके नहीं और जल्दी ही वहां से रवाना हो गए।

श्रीदेवी का जाना हर किसी को सकते में डाल गया है। खासतौर से उनके करीबी मित्रों को। सलमान खान श्रीदेवी और बोनी कपूर के परिवार के काफी करीब हैं।
गौरतलब है कि सलमान खान और श्रीदेवी ने साथ में दो फिल्मों में काम किया है दोनों ही फिल्में सुपरफ्लॉप थीं। इनमें से एक फिल्म चंद्रमुखी तो सलमान खान ने खुद ही लिखी भी थी।
श्रीदेवी की मौत बॉलीवुड को सदमा दे गई। जहां, शाहरूख खान की ज़ीरो उनकी आखिरी फिल्म होगी। वहीं सलमान खान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले श्रीदेवी को एक फिल्म ऑफर की थी।
ये फिल्म एक बेटे और मां के बीच के संबंधों की कहानी थी। सलमान खान प्रोडक्शन्स ने श्रीदेवी को स्क्रिप्ट भेज दी थी और वो इसे हां करने वाली थी।


Click it and Unblock the Notifications
