सलमान खान ने आधी रात गाया लग जा गले, फैन्स का शक - पीकर मूड बना, कर डाली सोने की गुज़ारिश

सलमान खान ने देर से ही सही लेकिन लता मंगेशकर को पूरे दिल से भावुक श्रद्धांजलि दी। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जहां वो पूरे मूड में लग जा गले गाते हुए दिखाई दे रहे हैं और गाने में पूरी तरह से खोए हुए हैं। लेकिन सलमान खान के इस वीडियो पर फैन्स उनका मज़ाक बनाने लगे।

कुछ का कहना था कि देर रात, सलमान खान ने शराब पी ली है जिसके बाद गानों का मूड बन गया है। वहीं बाकियों ने सलमान खान से सोने की गुज़ारिश कर डाली। हालांकि, कुछ फैन्स थे जिन्होंने सलमान खान के गाने की जमकर तारीफ की।

salman-khan-pays-a-singing-tribute-to-lata-mangeshkar-sings-lag-jaa-gale-fans-suspect-a-drunk-night

गौरतलब है कि सलमान खान को गाने का काफी शौक है। वो अक्सर ही गुनगुनाते हुए दिख जाते हैं। जहां वो खुद अपनी फिल्मों के गानों का कवर निकालते हैं वहीं बिग बॉस के मंच पर भी सलमान खान अक्सर गाने गुनगुनाते हुए दिख जाते थे। अब सलमान खान ने लता मंगेशकर को याद करते हुए लग जा गले गाया। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा - आपके जैसा ना कोई था और ना ही कोई हो पाएगा लता जी।

करियर का अहम हिस्सा

करियर का अहम हिस्सा

गौरतलब है कि लता मंगेशकर, ढेर सारे स्टार्स की ही तरह, सलमान खान के करियर का भी बहुत अहम हिस्सा रही हैं। उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सलमान खान ने लिखा था - हमारी कोयल, हम सब आपको बहुत ज़्यादा मिस करेंगे। लेकिन आपकी आवाज़ हमारे दिलों में हमेशा के लिए अपना घर बना चुकी है।

करियर की शुरुआत

करियर की शुरुआत

सलमान खान के करियर की शुरुआत हुई थी मैंने प्यार किया के साथ। ये फिल्म एक म्यूज़िकल ब्लॉकबस्टर थी इस का पूरा एल्बम लता मंगेशकर ने एस पी बाला सुब्रह्मण्यम के साथ गाया था। इस एल्बम में लता मंगेशकर ने दिल दीवाना, मैंने प्यार किया, आया मौसम दोस्ती का, कबूतर जा जैसे गाने गाए थे जो सुपरहिट हुए थे। वहीं इस फिल्म की मशहूर अंताक्षरी लोगों को आज तक ज़ुबानी याद है।

पत्थर के फूल

पत्थर के फूल

सलमान के करियर की शुरूआती फिल्मों में से एक थी पत्थर के फूल जो कि रवीना टंडन की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म का भी पूरा एल्बम लता मंगेशकर ने एस पी बाला सुब्रह्ममण्यम के साथ गाया था। इस फिल्म के दो गाने - कभी तू छलिया लगता है और तुमसे जो देखते ही प्यार हुआ, सालों तक सुपरहिट बने थे। आज भी ये गाने अक्सर ट्रेंड हो ही जाते हैं।

हम आपके हैं कौन के लिए खास अवार्ड

हम आपके हैं कौन के लिए खास अवार्ड

सलमान खान की ऑल टाईम ब्लॉकबस्टर फिल्म हम आपके हैं कौन के लिए लता मंगेशकर को खास अवार्ड भी दिया गया था। इस फिल्म में लता मंगेशकर ने 13 गाने गाए थे और हर गाना सुपरहिट था। इस एल्बम में शामिल थे - हम आपके हैं कौन, धिकताना, माई नी माई, आज हमारे दिल में, वाह वाह रामजी, चॉकलेट लाईम जूस, दीदी तेरा देवर, तुमसे जुदा होकर, मौसम का जादू, लो चली मैं, धिकताना पार्ट 2 और जूते दो पैसे लो जैसे गाने।

पिता सलीम खान ने भी किया याद

पिता सलीम खान ने भी किया याद

सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी हाल ही में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि लता मंगेशकर और सलीम खान दोनों ही इंदौर में पले बढ़े थे और इसलिए दोनों के बीच गहरा संबंध था। जब सलीम खान को पता चला था कि लता मंगेशकर इंदौर की हैं तो वो उनके घर भी गए। तब से दोनों का संबंध उतना ही गहरा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X