रेस 3 ट्रेलर लॉंच के बाद सलमान खान सहित पूरी स्टारकास्ट ने की जमकर पार्टी

सलमान खान फिल्म रेस 3 के ट्रेलर लॉंच के बाद एक अलग ही रंग में नजर आए। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर लॉंच के बाद सलमान खान और रेस 3 के सभी स्टारकास्ट जैसे अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन और डेजी शाह के साथ साथ फिल्म निर्देशर रेमो और प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने जमकर पार्टी की।

फिल्म का ट्रेलर 15 मई शाम को रिलीज किया गया और इस ट्रेलर को लेकर धमाकेदार रिसपॉंस आ रहे है। पार्टी की बात करें तो सलमान खान के साथ साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट काफी कैजुअल कपड़ों में नजर आई और सलमान खान ने काला टी-शर्ट में ही पूरी पार्टी एंजाय की है।

Salman khan, race 3, bobby deol, anil kapoor, सलमान खान, रेस 3, बॉबी देओल, अनिल कपूर

बॉबी देओल की बात करें तो वो काली शर्ट में नजर आए तो वहीं जैकलीन चेक व्हाइट गाउन में नजर आ रही थी। डेजी शाह ने भी काला रंग ही पहन रखा था।

बता दें कि पार्टी काफी देर तर और काफी अच्छी तरह चली और सबने काफी एंजाय किया है। सलमान खान ने ट्रेलर इवेंट के दौरान काफी खुलकर सवालों के जवाब दिए और वो काफी खुश भी नजर आ रहे थे।

इसके अलावा सलमान ने कहा कि ट्रेलर लेट हो गया और आपको इसका इंतजार करना पड़ा पर इसका फल काफी मीठा मिला है। दरअसल फिल्म का ट्रेलर रिलीज लेट होने का कारण रेमो ने बताया कि पहले जो ट्रेलर बनाया गया था वो सलमान खान को पसंद नहीं आया था तो इसपर दोबारा काम किया गया है।

बता दें कि काफी ज्यादा खुश दिख रही पूरी रेस 3 की स्टारकास्ट फिल्म के रिलीजा का इंतजार कर रही है और फिल्म का इंतजार तो सलमान खान के फैंस भी कर रहे है।

फिलहाल पार्टी में सबने धमाल करके फिल्म के ट्रेलर की सफलता जश्न मनाया और अब फिल्म की सफलता का इंतजार कर रहे है।

बता दे कि फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है मतलब फिल्म को सुपरहिट होने के लिए कम से कम 300 करोड़ का बिजनेस तो करना ही पड़ेगा जो कि सलमान की फिल्म के लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

बता दें कि फिल्म अगले महीने ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होने वाली है और फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद तो लग रहा है फिल्म काफी बड़ी सुपरहिट साबित होगी।

पिछली ईद पर सलमान खान ने ट्यूबलाइट के साथ लोगों को नाराज कर दिया था जिसकी भरपाई इस बार हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X