शाहरूख सलमान ने कल रात मनाई दीवाली, देखिए शानदार INSIDE PICS
शाहरूख खान की दीवाली पार्टी ने सारे बॉलीवुड को एक परिवार बनाकर एक साथ लाकर खड़ा कर दिया। और इस पार्टी में ज़ाहिर सी बात है कि सलमान खान को पहुंचना ही था। जी हां, तो कल रात शाहरूख - सलमान ने एक साथ मिलकर दीवाली का जश्न मनाया और इसकी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
सलमान खान, शाहरूख की दीवाली पार्टी में बेहद नॉर्मल से अवतार में पहुंचे। हालांकि इस पार्टी में हर इंसान, बिलकुल पारंपरिक परिधानों में दिखे। लेकिन सलमान खान, इस पार्टी में जींस टी शर्ट में पहुंचे। वहीं एक साथ लगभग पूरे बॉलीवुड ने एक साथ जश्न मनाया।
इस पार्टी में हर कोई मौजूद था। आमिर खान, सलमान खान, वरूण धवन, आदित्य रॉय कपूर। वहीं करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और करीना कपूर ने डांस फ्लोर पर जलवे बिखेरे। जहां पूरी पार्टी काले और गोल्डन रंग में चमक रहे थे वहीं कृति सैनन और जैकलीन फर्नांडीज़ के अलग से रंग ने सबकी नज़रें उन पर ही थमा दीं।
आइए देखिए इस पार्टी की Inside Pics -


Click it and Unblock the Notifications