सलमान पर चढ़ा साइकिल फीवर
सलमान खान जो कि बॉलीवुड में अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने में हमेशा सबसे आगे रहते हैं ने हाल ही में स्वास्थ्य को और बेहतर रखने का एक तरीका बताया और उस तरीके को खुद प्रयोग में लाकर लोगों के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया। सलमान खान ने इस कार फ्री कैंपेन के जरिये लोगों को कहा कि वो रविवार के दिन जब मुंबई में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम रहता है तब वो कार का प्रयोग कम से कम करें और साइकिल से कहीं जाएं। इससे एक साथ तीन फायदे होंगे। पहला लोगो का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा क्योंकि साइकिल चलाना एक अच्छी एक्सरसाइज है। दूसरा शहर में पॉल्यूशन कम होगा और तीसरा ट्रैफिक जाम भी कम से कम होगा।
सलमान खान की इस पहल में मुबई के बांद्रा के कई और लोगों ने भी भाग लिया और सलमान खान के साथ साइकिल चलाकर लोगों तक इस कैंपेन को पहुंचाने की पूरी कोशिश की। सलमान खान ने मुंबई के कई इलाकों में साइकिल चलाते हुए इस कैंपेन का प्रचार किया। सलमान खान वैसे भी कोई मौका नहीं छोड़ते स्वास्थ्य से रिलेटेड कुछ भी काम करने का तो इससे अच्छा मौका और क्या मिलता सलमान को।


Click it and Unblock the Notifications
