Salman Khan- फटे हुए जूते पहनकर सेट पर आते हैं भाईजान, पलक और जस्सी ने किया खुलासा!

salman khan

जिनकी फिल्मों करोड़ों कमाती हैं, जो खुद करोड़पति हैं.. या यूं कहिए कि देश के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान हैं। अगर आपसे ये कहा जाए कि कई बार वो फटे हुए जूते पहनकर सेट पर आ जाते हैं तो आपको कैसा लगेगा?

यकीन करना थोड़ा मुश्किल है पर ये पूरी तरह से सच है। दरअसल सलमान खान कई बार सेट पर ऐसे जूते पहनकर आ जाते हैं जो कि फटे होते हैं या फिर उनमें छेद होते हैँ। बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान को लेकर ये बड़ा खुलासा किसी का भाई किसी की जान की स्टारकास्टन ने ही किया है।

हम बात कर रहे हैं पलक तिवारी की जो कि इस दौरान इंटरव्यू दे रही थीं और बॉलीवुड लाइफसे बात कर रही थीं। पलक तिवारी ने बताया कि, ''वो इतने बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन वो सेट पर फटे जूते पहनकर आ जाते हैं.. इसपर जस्सी गिल ने पलक को बीच में रोका और बोले कि, मैं यही बताने जा रहा था।

एक बार हिम्मत करके मैने पूछ लिया था कि भाई आप फटे हुए जूते क्यों पहनते हो? तो उन्होने बताया था कि इन जूतों में वो काफी कंफर्टेबल रहते हैं।'' इसके अलावा पलक का कहना था कि, 'लोगों को लगता है कि सलमान खान इतने बड़े स्टार हैं लेकिन कोई नहीं जानता कि वो कितने ग्राउंडेड इंसान हैं।

उन्हें पता है कि लोगों को कैसे ट्रीट करना है। सेट पर वो हर किसी के साथ इतने फ्रेंडली रहते हैं कि लगता ही नहीं कि हम इतने बड़े स्टार के साथ काम कर रहे हैं।' इसपर जस्सी गिल ने भी सहमति जताते हुए कहा कि भाईजान केवल शॉर्टस और चप्पल पहनकर सेट पर आ जाते हैं।'' इन दोनों का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X