सलमान के पाकिस्तानी फैन्स ने चैलेंज किया इंडियन फैन्स को

Salman Khan
ये तो सभी को पता है कि पाकिस्तान में भी सलमान खान के लाखों फैन्स हैं और वहां पर सलमान खान को लेकर दीवानगी हद से ज्यादा है। भले ही सलमान की फिल्म एक था टाईगर को पाकिस्तान में रिलीज होने पर रोक लगा दी गयी और सलमान की फिल्म को एंटी पाकिस्तान कहा गया लेकिन इन सभी बातों से सलमान की फैन फोलोइंग पर किसी भी तरह को कोई असर नहीं पड़ा।

अब खबर है कि पाकिस्तान में मौजूद सलमान खान के फैन्स एक्टर के प्रति अपने प्यार को जताने के लिए कुछ अनोखा करना चाहते हैं। साथ ही उनके इस तरीके से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे वो सलमान खान के भारतीय फैन्स को चैलेंज कर रहे हों। एक न्यूजपेपर के अनुसार पाकिस्तान में मौजूद सलमान खान के फैन्स एक्टर के प्रति अपने प्यार का प्रूफ करने के लिए सलमान की एक तस्वीर बनाना चाहते हैं जो की हजारों पाकिस्तानियों की डिजिटल तस्वीरों को मिलाकर बनाई गयी है।

कुछ महीनों पहली ही सलमान खान की एक था टाईगर के पाकिस्तान में ना रिलीज होने से पाकिस्तान में मौजूद उनके फैन्स काफी निराश थे। जैसा कि सभी को पता है कि सलमान खान उन कुछ भारतीय सितारों में से एक हैं जिनकी पाकिस्तान में बड़ी संख्या में फैन्स मौजूद हैं। तो अब जबकि सलमान के पाकिस्तानी फैन्स उनके लिये एक यादगार तोहफे की तैयारी कर रहे हैं तो सल्लू भाई के इंडियन फैन्स के लिए ये एक बड़ा चैलेंज होगा कि वो भी सलमान के पाकिस्तानी फैन्स के आगे कहीं फीके ना पड़ जाएं। तो सलमान के इंडियन फैन्स को हमारी यही सलाह है कि पाकिस्तान में मौजूद सलमान के फैन्स से टक्कर लेने के लिए उन्हें भी कुछ अनोखा करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X