..................... सलमान को पेंटिंग का जुनून, Salman is all set to draw paintings of Sawariya - Hindi Filmibeat

सलमान को पेंटिंग का जुनून

By Staff


कुछ समय पहले उपेक्षित बच्चों के शिक्षा के अधिकार के लिए सलमान की एक पेंटिंग को एक फाइव स्टार होटल में नीलामी के लिए रखा गया था. उसकी सबसे ऊंची बोली 20 लाख रुपये लगी थी, लेकिन सलमान ने उसे बेचने से इनकार कर दिया क्योंकि वह इसे ज्यादा कीमत में बेचना चाहते थे. कुछ समय बाद यही पेंटिंग 1 करोड़ रुपये की बिकी.

इलके चलते सलमान खान पर पेंटिंग का जुनून चढ़ता ही जा रहा है. अब उन्होंने संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म सांवरिया की कुछ तस्वीरें खुद बनाने का फैसला किया है. गौरतलब है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर, सोनम कपूर और रानी मुखर्जी के अलावा सलमान भी नजर आएंगे.

भंसाली सलमान के इस आइडिया से काफी उत्साहित हैं. हमारे विश्वस्त सूत्र के मुताबिक भंसाली ने सांवरिया के कुछ स्टिल सलमान को देने का फैसला किया है ताकि वह फिल्म को बड़े कैनवास पर ले जा सकें. सलमान जल्दी ही इन पेंटिंग्स पर काम शुरू करने वाले हैं. ये पेंटिंग्स 9 नवंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म से कुछ दिन पहले नीलामी के लिए रखी जाएंगी.

सलमान के इस शौक की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ महीनों से वह पेंटर नीलेश वेदी से पेंटिंग टेक्नीक सीख रहे हैं. उनके पिता सलीम खान भी उन्हें पेंटिंग्स टिप्स दे रहे हैं. सलीम की एक पसंदीदा एब्सटैक्ट पेंटिंग उनके घर के गलियारे में लगी हुई है. इस पेंटिंग में विभिन्न धर्मां के लोगों को एकसाथ दिखाया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X