सलमान बेचेंगे अपनी पेंटिग्स..कीमत सुन हैरान रह जाएंगे आप!
सलमान खान अपनी पेंटिग्स जल्द ही बेचने की योजना बना रहे हैं और उन पैसों को बीइंग ह्युमन चैरिटी में देना चाहते हैं।
सलमान खान भारत के सुपरस्टार तो हैं जो हर किसी के दिल में बसते हैं। पिछले 27 सालों से लगातार वो दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन एक्टिंग के अलवाला भी सलमान खान में एक टैलेंट है जिसके बारे में शायद आप सभी जानते होंगे। जी हां हम सलमान खान के पेंटिंग टैलेंट की बात कर रहे हैं।
['अनारकली ऑफ आरा' जैसे रोल के बारे में कुछ ऐसा सोचती हैं स्वरा भास्कर]
सलमान खान काफी अच्छी पेंटिग्स कर लेते हैं और साथ ही उन्होंने करीना कपूर,अपनी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, करीना कपूर खान, बीना काक, महेश मांजरेकर को गिफ्ट में दी है। लेकिन अब सलमान खान योजन बना रहे हैं कि वो अपनी बनाई पेंटिग्स को बेचेंगे। और उसके पैसे बीइंग ह्युमन चैरिटी को देंगे।

पिछले दिनों सलमान खान के एक फैन ने सलमान की पेंटिग एक करोड़ में खरीदी थी। जिसे सलमान खान ने बीइंग ह्युमन चैरिटी में दिया था। अब सलमान खान चाहते हैं को वो पेंटिग्स बेचें और उससे जो भी रकम आएगी उसे वो बीइंग ह्युमन में देंगे। इससे बीइंग ह्युमन का भी अच्छा खासा फायदा होगा।
आपको बता दें कि सलमान खान अपनी स्मार्टफोन भी ज्लद ही लॉन्च करने वाले हैं जो बीइंग ह्युमन स्टोर पर आसानी से उपलब्ध होगा और सबसे अच्छी बात ये है की फोन की कीमत भी ज्यादा नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications