सलमान खान से कार्तिक आर्यन ने छीन ली ये बड़ी फिल्म? सूरज बड़जात्या के बेटे का धमाकेदार डेब्यू!
सुपरस्टार सलमान खान इस समय एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में कर रहे हैं और इस समय फिल्म दबंग 3 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं। इस समय उनको लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो कि शायद सलमान खान के फैंस को काफी चौंका सकती है। काफी समय से खबर थी कि सलमान खान एक फिल्म करने जा रहे हैं जिसमें वो सूरज बड़जात्या के बेटे के साथ नजर आएंगे।
बता दें कि ये उनकी एक डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू फिल्म थी जिसमें सलमान खान उनको सपोर्ट करने वाले थे। लेकिन गॉशिप गलियारों से आ रही खबर में सलमान खान इस फिल्म से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह कार्तिक आर्यन ने ले ली है।

जी हां खबरें तो यही हैं कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म का हिस्सा होंगे। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि आखिरी बार सलमान खान फिल्म प्रेम रतन धन पायो में राजश्री प्रोडक्शन का हिस्सा बने थे। फिलहाल आपको दिखाते हैं राजश्री प्रोडक्शन की कुछ शानदार फिल्म...


Click it and Unblock the Notifications