Confirmed सलमान नहीं वरुण-आलिया करेंगे करन की शुद्धि

करन जौहर की शुद्धि को लेकर काफी खबरें आ रही थीं। सलमान खान का फिल्म में होना ही शुद्धि को एक बड़ी हिट फिल्म बना रहा था लेकिन करन जौहर ने हाल ही में कंफर्म किया है कि शुद्धि में सलमान खान नहीं बल्कि वरुण धवन और आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभाएंगे।

ये खबरें आई थीं कि शुद्धि को लेकर करन जौहर और शाहरुख खान के बीच अनबन हो गयी क्योंकि करन ने शाहरुख खान को शुद्धि का ऑफर नहीं दिया जबकि फिल्म में सलमान खान मुख्य किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन अब ये खबर आने के बाद सलमान खान भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं शाहरुख खान के फैंस को थोड़ा चैन मिला होगा।

खैर करन जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा "फाइनली, शुद्धि की कास्ट है वरुण धवन और आलिया भट्ट। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं करन मल्होत्रा।"

वहीं सलमान खान जिन्होंने किक के दौरान इंटरव्यू में कहा था कि वो करन की शुद्धि का हिस्सा हैं ने भी करन की इस खबर पर अपनी मोहर लगाते हुए लिखा "कमाल करते हो वरुण धवन, अपने पिता को गर्व महसूस करा दिया। हैप्पी शुद्धि।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X