..................... Salman Khan organises Antim screening for the underprivileged kids at Gaiety Galaxy | सलमान खान ने अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए किया 'अंतिम' की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन, देंखे PICS - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए किया 'अंतिम' की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन, देंखे PICS

By Filmibeat Desk

सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'अंतिम' सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी कलेक्शन अच्छा रहा है। इस बीच, सलमान खान द्वारा हाल ही में अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें आई हैं, जहां बच्चे एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

सलमान खान ने अंतिम का मुंबई के गैटी गैलेक्सी में अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए एक स्क्रीनिंग सेशन का आयोजन किया। यह उनके लिए वास्तव में एक यादगार क्षण रहा है क्योंकि उन्होंने पहले कभी थिएटर में फिल्म देखने का अनुभव नहीं किया था। यही वजह है कि बच्चों ने इस नए अनुभव का भरपूर आनंद लिया और साथ में खूब मस्ती करते हुए नज़र आये।

salman-khan-organises-antim-special-screening-for-the-underprivileged-kids

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' 26 नवंबर को रिलीज़ हो गयी है जिसमें सलमान खान के साथ आयुष शर्मा, महेश मांजरेकर और महिमा मकवाना अहम किरदारों में नज़र आ रहे हैं। यह हिट मराठी फिल्म 'मुल्शी पैटर्न' की आधिकारिक रीमेक है।

फिल्म में अपने अभिनय के साथ आयुष शर्मा और सलमान खान की तारीफ हो रही है। साल 2018 में फिल्म 'लवयात्री' से फिल्मों में कदम रखने वाले आयुष शर्मा को महेश मांजरेकर ने इस फिल्म में बिल्कुल ही अलग लुक में पेश किया है। जिसे लोग पसंद कर रहे हैं।

'अंतिम' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 21.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि पहले हफ्ते तक फिल्म से 28 करोड़ प्लस के कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की इस फिल्म का सफर कहां तक पहुंचता है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X