..................... Salman Khan opens up on stardom and compares with Rajesh Khanna Kumar Gaurav - Hindi Filmibeat

वो ऐसे सुपस्टार हैं कि मैं उनका 10 PERCENT भी नहीं हूं - सलमान खान

सलमान खान ने ट्यूबलाइट प्रमोशन के दौरान स्टारडम पर बात की और उनकी बात सुनकर लगेगा ही नहीं कि आप सुपरस्टार सलमान खान से बात कर रहे हैं। वैसे उनकी कुछ बातों में सच्चाई थी लेकिन बाकी इमोशनल थे।

सलमान खान ने ट्यूबलाइट प्रमोशन के दौरान दिल खोलकर बातें की। चाहे वो बेवकूफी भरी फिल्में करना हो या फिर बाहुबली - दंगल से टक्कर। सलमान ने हर जवाब बड़े तरीके से और बड़ी सोच समझकर दिया।

उन्होंने अपनी अगली फिल्म तक का खुलासा कर डाला। और सलमान खान ने इस दौरान अपनी स्टारडम पर भी बात कर ही डाली। दरअसल, सलमान खान को बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहा जाता है लेकिन सलमान ऐसा नहीं मानते।

salman-khan-opens-up-on-stardom-compares-with-rajesh-khanna-kumar-gaurav

सलमान ने माना कि दिलीप कुमार और राजेश खन्ना साहब असली सुपरस्टार थे। उन्हें पता है स्टारडम मतलब क्या होता है। उन्होंने स्टारडम देखा है। सलमान ने स्टारडम पर बात करते हुए कहा कि एक तो राजेश खन्ना थे और एक अमिताभ बच्चन हैं, जो हर जगह दिखाई देंगे।
[मेरा काम ज़्यादा अच्छा था पर मेरे साथ POLITICS हो गई! - सलमान खान]

वहीं पॉपुलैरिटी की बात करें तो सलमान खान का मानना है कि राजेश खन्ना के बाद अगर किसी ने देखा है कि पॉपुलैरिटी और स्टारजम क्या होती है तो वो कुमार गौरव थे।

सलमान ने बताया कि मैंने इनका स्टारडम देखा है और इसलिए मैं बता रहा हं कि लोग पागलों की तरह पीछे पड़ते थे। उनका 10 परसेंट भी मेरे अंदर हो तो मैं मान लूं कि मैंने स्टारडम देखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X